आकूति


Click here for Myspace Layouts

गुरुवार, 3 सितंबर 2009

मुंबई में विश्व राजधानी बनने की कूवत

हम भारतियों को गर्व करने के लिए विदेशीयों द्वरा कभी कभी कोई शगुफा छोड़ दिया जाता है,ताकि हमें भी कभी कभी खुस होने का मौका मिले। इसी कडी़ में........।

शिकागो। देश की मायानगरी यानी मुंबई में 'दुनिया की भावी राजधानी' बनने की क्षमता है। इसलिए अमेरिका की बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स ने ऐसे शहरों की सूची में भारत की इस आर्थिक राजधानी का नाम भी शुमार किया है। यह सूची पत्रिका की वेबसाइट फो‌र्ब्स डाट काम ने बनाई है। औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने, दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा उद्योग और बढ़ते मध्यम वर्ग के कारण इसे इन शहरों में शामिल किया गया है। बेंगलूर और हैदराबाद भी इस सूची में शामिल हैं।

दुनिया की उभरती हुई भावी राजधानी में जिन अन्य शहरों ने जगह बनाई है उनमें बीजिंग, कैलगरी, डलास, दुबई, ह्यूस्टन, मास्को, पर्थ, साओ पाउलो और शंघाई शामिल हैं। हालांकि आर्थिक ताकत और संपन्नता के मामले में ये टोक्यो, लंदन, पेरिस, न्यूयार्क, शिकागो, सिंगापुर और हांगकांग जैसे शहरों से अभी भी पीछे हैं। वैसे इनकी बढ़त दर काफी तेज है।

फो‌र्ब्स डाट काम की इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले जोएल कोटकिन ने कहा कि मुंबई की पहचान केवल बढ़ते औद्योगिक आधार के कारण ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बालीवुड की वजह से भी बनी है। मुंबई में अमीरों और गरीबों के बीच बड़ी खाई है, लेकिन तेजी से बढ़ रहा मध्य वर्ग अर्थव्यवस्था को दोबारा आकार देने में मदद कर रहा है। यहां छोटे वाहन, मोटरसाइकिल और कम कीमत वाले अपार्टमेंट की बिक्री खासी तेजी पर है। उन्होंने कहा कि 'हां, ये तय है कि दुनिया की भावी राजधानी पश्चिमी देशों में न होकर, चीन, रूस और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में होगी।' रिपोर्ट ने मुंबई, बेंगलूर, हैदराबाद, बीजिंग और साओ पाउलो की बढ़त पर हैरानी जताई है। जागरण।

5 टिप्‍पणियां:

  1. आपका हिन्दी चिट्ठाजगत में हार्दिक स्वागत है. आपके नियमित लेखन के लिए अनेक शुभकामनाऐं.

    एक निवेदन:

    कृप्या वर्ड वेरीफीकेशन हटा लें ताकि टिप्पणी देने में सहूलियत हो. मात्र एक निवेदन है बाकि आपकी इच्छा.

    वर्ड वेरीफिकेशन हटाने के लिए:

    डैशबोर्ड>सेटिंग्स>कमेन्टस>Show word verification for comments?> इसमें ’नो’ का विकल्प चुन लें..बस हो गया..कितना सरल है न हटाना और उतना ही मुश्किल-इसे भरना!! यकीन मानिये!!.

    जवाब देंहटाएं
  2. Bahut Barhia...aapka swagat hai... isi tarah likhte rahiye...

    Please Visit:-
    http://hellomithilaa.blogspot.com
    Mithilak Gap...Maithili Me

    http://mastgaane.blogspot.com
    Manpasand Gaane

    http://muskuraahat.blogspot.com
    Aapke Bheje Photo

    जवाब देंहटाएं
  3. विश्व राजधानी बनने से पहले मुंबई को भारतीयों की मुम्बई बनना होगा, आमची मुम्बई नहीं.

    जवाब देंहटाएं
  4. आपका हार्दिक स्वागत है.
    आपके लेखन के लिए शुभकामनाऐं.


    *********************************
    प्रत्येक बुधवार सुबह 9.00 बजे बनिए
    चैम्पियन C.M. Quiz में |
    प्रत्येक रविवार सुबह 9.00 बजे शामिल
    होईये ठहाका एक्सप्रेस में |
    प्रत्येक शुक्रवार सुबह 9.00 बजे पढिये
    साहित्यिक उत्कृष्ट रचनाएं
    *********************************
    क्रियेटिव मंच

    जवाब देंहटाएं