आकूति


Click here for Myspace Layouts

सोमवार, 14 सितंबर 2009

हिन्दी-दिवस की शुभकामनाएँ!

आज हिन्दी-दिवस है, आज के दिन बेचारी हिन्दी सौ सौ आँसू बहा रही होगी, और हम देशवासी पुरे साल में मात्र एक दिन उसे याद कर इतिश्री कर देते हैं। हिदी किसी प्रदेश या देश तक सीमित नहीं रही। भारत से बाहर फीजी, मारीशस, गायना, सूरीनाम, त्रिनिदाद, अरब, अमीरात, इग्लैंड, अमेरिका, कनाडा आदि कई देशों में लोग इसे दैनिक व्यवहार में लाते है। तकनीकी विकास के चलते आज हिदी में एसएमएस, ईमेल आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध है। इटरनेट पर भी हिदी का व्यवहार बढ़ा है। हिंदी ने विश्वभाषा का रूप धारण कर लिया है।

हिदी को लेकर एक बात अक्सर कही जाती है कि गैर हिदी भाषी क्षेत्रों विशेषकर दक्षिण भारत में हिदी का विरोध है। यह बात पूर्णत: सही नहीं है। गैर हिदी भाषी प्रदेशों में हिदी का विरोध हुआ तो वह राजनीति प्रेरित था।

और यदि अंग्रेजी ही राजभाषा के काबिल है तो फिर हिदी पखवाड़ा, हिदी सप्ताह और हिंदी दिवस जैसे ढोंग करने की क्या जरूरत है? क्यों मंत्रालयों और विभागों में हिदी अधिकारी नियुक्त कर करोड़ों रुपये बरबाद किए जा रहे है? क्यों हिदी अकादमी, हिदी विश्वविद्यालय खोले जा रहे है? जो भाषा इस देश के काबिल ही नहीं है और जिसमें इस देश की कार्यपालिका, न्याय पालिका और विधायिका काम नहीं कर सकती है, उसके प्रचार-प्रचार के लिए क्यों देश की धन, श्रम और समय नष्ट किया जा रहा है?

भाषा के मुद्दे को और टालने की बजाए, तुरत समाधान किया जाना चाहिए। इसके लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत है और इसका राजनेताओं में अभाव है। इसलिए इनसे अपेक्षा करना बेकार है। जब पूरे देश में आदोलन शुरू हुए, तभी आजादी मिल सकी। आज ऐसे ही देशव्यापी आदोलन की जरूरत है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भाषा का मसला, आजादी से कम महत्वपूर्ण नहीं है। हिन्दी-दिवस की शुभकामनाएँ!

गुरुवार, 3 सितंबर 2009

मुंबई में विश्व राजधानी बनने की कूवत

हम भारतियों को गर्व करने के लिए विदेशीयों द्वरा कभी कभी कोई शगुफा छोड़ दिया जाता है,ताकि हमें भी कभी कभी खुस होने का मौका मिले। इसी कडी़ में........।

शिकागो। देश की मायानगरी यानी मुंबई में 'दुनिया की भावी राजधानी' बनने की क्षमता है। इसलिए अमेरिका की बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स ने ऐसे शहरों की सूची में भारत की इस आर्थिक राजधानी का नाम भी शुमार किया है। यह सूची पत्रिका की वेबसाइट फो‌र्ब्स डाट काम ने बनाई है। औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने, दुनिया के सबसे बड़े सिनेमा उद्योग और बढ़ते मध्यम वर्ग के कारण इसे इन शहरों में शामिल किया गया है। बेंगलूर और हैदराबाद भी इस सूची में शामिल हैं।

दुनिया की उभरती हुई भावी राजधानी में जिन अन्य शहरों ने जगह बनाई है उनमें बीजिंग, कैलगरी, डलास, दुबई, ह्यूस्टन, मास्को, पर्थ, साओ पाउलो और शंघाई शामिल हैं। हालांकि आर्थिक ताकत और संपन्नता के मामले में ये टोक्यो, लंदन, पेरिस, न्यूयार्क, शिकागो, सिंगापुर और हांगकांग जैसे शहरों से अभी भी पीछे हैं। वैसे इनकी बढ़त दर काफी तेज है।

फो‌र्ब्स डाट काम की इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले जोएल कोटकिन ने कहा कि मुंबई की पहचान केवल बढ़ते औद्योगिक आधार के कारण ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बालीवुड की वजह से भी बनी है। मुंबई में अमीरों और गरीबों के बीच बड़ी खाई है, लेकिन तेजी से बढ़ रहा मध्य वर्ग अर्थव्यवस्था को दोबारा आकार देने में मदद कर रहा है। यहां छोटे वाहन, मोटरसाइकिल और कम कीमत वाले अपार्टमेंट की बिक्री खासी तेजी पर है। उन्होंने कहा कि 'हां, ये तय है कि दुनिया की भावी राजधानी पश्चिमी देशों में न होकर, चीन, रूस और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में होगी।' रिपोर्ट ने मुंबई, बेंगलूर, हैदराबाद, बीजिंग और साओ पाउलो की बढ़त पर हैरानी जताई है। जागरण।